रांची में मतदान करने के लिए चलाया जागरूकता अभियान, वोटर्स से ‘लोकतंत्र के महापर्व’ में शामिल होने की अपील

Spread the love

Ranchi : 25 मई को झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जिसमें रांची लोकसभा भी शामिल है. इसे सफल बनाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया. मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रांची शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शहर के प्रबुद्ध लोगों द्वारा मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया. बिरसा चौक से मतदान जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. बिरसा चौक से शुरू होकर अरगोड़ा चौक होते हुए सुजाता चौक, अलबर्ट एक्का चौक समेत शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लोगों से वोट करने की अपील की गयी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top