अमन का अंत होते ही अब उसके गैंग पर आयी शामत! आकाश राय को सिमडेगा से मधुपुर जेल में ट्रांसफर करने का आदेश

Spread the love

Ranchi : गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद उसके गैंग पर शामत आ गई है. अब रामगढ़ कोर्ट ने उसके खास गुर्गे आकाश राय उर्फ मोनी राय को कड़ी सुरक्षा के बीच सिमडेगा जेल से मधुपुर जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि आरोपी आकाश कुमार राय उर्फ मोनू राय को सिमडेगा उप कारागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी ने सिमडेगा जेल से मधुपुर जेल में स्थानांतरण के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई.

आकाश राय उर्फ मोनी राय के मौखिक अनुरोध और केस के रिकॉर्ड को देखने के बाद कोर्ट ने सिमडेगा उप कारागार के अधीक्षक को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उक्त आरोपी को स्थानांतरण के दौरान उच्च सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया. आपको बता दें कि आरोपी को सिमडेगा जेल से मधुपुर उप कारागार मधुपुर में स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आज तक आरोपी सिमडेगा जेल में ही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top