अरविंदर सिंह लवली ने थामा BJP का हाथ, दिल्ली कांग्रेस पद से दिया था इस्तीफा….

2 Min Read
Spread the love

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गयी थी कि उनका अगला कदम क्या होगा, लेकिन आज इन अटकलों पर विराम लग गया है. दरअसल, अरविंदर सिंह लवली आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लवली के साथ कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, नसीब सिंह और नीरज बसोया भी बीजेपी में शामिल हुए हैं.

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि रायबरेली में प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें. लेकिन राहुल गांधी ने आकर रायबरेली से नामांकन दाखिल किया. पीएम मोदी का नारा है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लेकिन कांग्रेस का नारा है बेटा बचाओ, बेटा बढ़ाओ. इस तरह की राजनीति से तंग आकर अरविंदर एस लवली बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रत्याशी उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर लवली ने कहा था कि मैंने पहले भी यह स्पष्ट कर दिया था और मैंने अपने इस्तीफे पत्र में भी कहा था कि अगर मैं कहीं शामिल होना चाहता था तो मुझे एक लाइन का इस्तीफा पत्र लिखने से कौन रोक रहा था. .

मैंने अपने त्याग पत्र में कारण लिखे ताकि शायद उन्हें ठीक किया जा सके। जिस तरह से लोगों को बाहर किया जा रहा है उससे अगर आपको दुख नहीं होता तो आप पद क्यों छोड़ते? मुझे एक छोटी सी पार्टी से बाहर निकाला जा रहा था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *