हावड़ा से टाटानगर आ रही स्टील एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, दो कोच की खिड़कियों के कांच टूटे

Spread the love

Ranchi : हावड़ा से टाटानगर आ रही स्टील एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने पथराव किया. राखामाइंस और गालूडीह स्टेशन के बीच पथराव हुआ. पथराव के कारण ट्रेन के सी2 और डी4 कोच के शीशे टूट गए हैं. हालांकि अच्छी बात यह रही कि पथराव की इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है.

यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी. इसके बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ के जवानों ने कोच की स्थिति देखी. उन्होंने यात्रियों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की. आरपीएफ ने पथराव करने वालों की पहचान शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने तत्काल जांच शुरू कर दी. टाटानगर रेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है. आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top