…और अब तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Spread the love

New Delhi : दिल्ली की तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी मंगलवार को ईमेल के जरिए दी गई. तिहाड़ प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को धमकी की जानकारी दे दी है. ऐसे में पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया. मौके पर पहुंच कर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.
तिहाड़ जेल को मिले धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि मैंने तुम्हारी बिल्डिंग के अंदर बम रखे हैं. अगले कुछ घंटों में ये सभी बम फट जायेंगे. ये कोई मामूली धमकी नहीं है. आपके पास बम को निष्क्रिय करने के लिए कुछ घंटे हैं, अन्यथा इमारत (तिहाड़ जेल) के अंदर निर्दोष लोगों का खून आपके हाथ लगेगा. साथ ही इस ईमेल में नीचे लिखा है कि इस हत्याकांड के पीछे ‘Court’ ग्रुप का हाथ है.
इससे पहले दिल्ली के कुछ स्कूलों, अस्पतालों और एयरपोर्ट पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. अब मंगलवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में ईमेल आईडी cortisgod123@beeble.com से बम की धमकी वाला मेल भेजा गया. भेजने वाले ने इसका नाम ‘Court’ ग्रुप रखा है.
पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि इसी सर्वर (डोमेन) से पहले भी दिल्ली के कई अस्पतालों और स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं. अब वही ईमेल तिहाड़ जेल को भेजा गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top