रंगमंच से नेटफ्लिक्स की सीरीज-सारे जहां से अच्छा में रॉ ऑफिसर का किरदार निभा रहे अमरनाथ कुमार

3 Min Read
Spread the love

inlive247 Desk : कहते हैं कला समय की मोहताज होती है. इंसान को पता नहीं होता कि एक कलाकार उसके अंदर पल रहा है. अमरनाथ कुमार की कहानी ऐसी ही है. जो इन दिनों बॉम्बे फेबल्स द्वारा निर्मित और सुमित पुरोहित द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स की सीरीज “सारे जहां से अच्छा” में रॉ ऑफिसर रमन कुमार का किरदार निभा रहे हैं.

यह एक स्पाई सीरीज है जिसमें भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग “रॉ” में काम करने वाले अधिकारियों के दिलचस्प जीवन संघर्ष और उनके अदम्य साहस को दिखाया गया है. यह एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज है जिसमें प्रतीक गांधी, सन्नी हिन्दुजा, रजत कपूर, तिलोत्मा सोम, कृतिका कामरा, सुहैल नायर और अनुप सोनी जैसे कलाकार दमदार अभिनय करते नजर आते हैं. अमरनाथ कुमार भी रॉ ऑफिसर रमन कुमार के अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे हैं. 13 अगस्त को रिलीज हुई यह वेब सीरीज इस समय नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.

अभियंता से अभिनेता बने अमरनाथ ने 2013 में बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक और 2017 में रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. दोनों ही क्षेत्रों में काम भी किया, पर दिल को कुछ और ही मंजूर था. नौकरी छोड़कर एक कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करने की ठान ली.

साल 2015 में असगर वजाहत द्वारा लिखित और संजय लाल द्वारा निर्देशित नाटक “जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई” में उन्हें पहला रोल मिला. उसके बाद उन्होंने अभिज्ञान शाकुन्तलम, काल कोठरी, कैनवस की मौत, गजब का जलपान और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी जैसे नाटकों के माध्यम से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सवों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और निर्देशकों एवं दर्शकों के बीच एक अच्छे अभिनेता की छवि बनाई.

धारावाहिक सलाम इंडिया से मिली पहचान

अभियंता से अभिनेता बने अमरनाथ कुमार के फिल्मी सफर की शुरुआत दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक “सलाम इंडिया” से हुई. जिसमें उन्होंने गौरंग नामक समाजसेवी की भूमिका निभाई. इसका लेखन और निर्देशन लाल विजय शाहदेव ने किया था. कुम कुम भाग्य, परिनीति, दिव्य शक्ति, पारो एक नई सुबह, क्राइम पेट्रोल और कुंडली भाग्य जैसे 70 से अधिक टीवी धारावाहिकों में अबतक काम कर चुके हैं. लोहरदगा, लव स्ट्रीट और एक कोरी प्रेम कथा जैसी हिंदी फीचर फिल्में और बारिश, बेचारे और है जुनून जैसी वेब सीरीज में भी अभिनय किया है

Whats app
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *