JHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

झारखंड की नई मुख्य सचिव बनीं अलका तिवारी

Spread the love

Ranchi : अलका तिवारी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने चुनाव आयोग की सहमति के बाद अधिसूचना जारी कर दी है. 1988 बैच की अलका तिवारी को हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया था. अपर मुख्य सचिव के पद पर वे सबसे वरिष्ठ हैं, उनके बाद मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार का नंबर है.

दरअसल, 31 अक्टूबर को राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते सेवानिवृत्त हो गए. ऐसे में उनके बाद अलका तिवारी को मुख्य सचिव बनाया गया है. अलका तिवारी रसायन मंत्रालय के अलावा नीति आयोग में सलाहकार के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं. इसके अलावा वे झारखंड के विभिन्न विभागों और कई जिलों में भी तैनात रह चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *