हाय रे सोशल मीडिया! चकाचौंध की दुनिया में फेम पाने के चक्कर में दो सहेलियां बनी दुश्मन, मामले को सुलझाना पुलिस के लिए बना सिरदर्द

2 Min Read
हाय रे सोशल मीडिया! चकाचौंध की दुनिया में फेम पाने के चक्कर में दो सहेलियां बनी दुश्मन, मामले को सुलझाना पुलिस के लिए बना सिरदर्द
Spread the love

Palamu: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया. कभी साथ में रील बनाने वाले दोस्त एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे. दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद पलामू के टाउन थाना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया, दोस्तों के बीच हुए विवाद को सुलझाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा.

पलामू में पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती

दरअसल, दो सहेलियों के बीच इंस्टाग्राम पर रील्स और फॉलोअर्स को लेकर विवाद हो गया था. दोनों सहेलियों ने एक-दूसरे के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया और एक सहेली ने दूसरी सहेली पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. दोनों युवतियां पलामू में रहकर पढ़ाई करती थीं और इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई.

फॉलोअर्स बढ़ने पर शुरू हुआ विवाद

एक दोस्त ने दूसरे को इंस्टाग्राम के बारे में बताया और दोनों ने मिलकर इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करना शुरू कर दिया. दोनों दोस्त अपनी-अपनी आईडी से रील अपलोड करते थे. दोनों दोस्तों के फॉलोअर्स बढ़ने लगे, इसी बीच फॉलोअर्स को लेकर दोनों दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया. गुस्से में आकर दूसरे दोस्त ने भी पहले दोस्त के मोबाइल से इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया.

थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया

दोनों दोस्त एक दूसरे पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंच गए. नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने काफी मशक्कत के बाद दोनों दोस्तों को समझाने में सफलता पाई और किसी तरह विवाद को समाप्त कराया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *