LATEST NEWSTECHNOLOGY

550 रुपये से कम में Airtel दे रहा 84 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग लवर्स के लिए परफेक्ट है ये प्लान

Spread the love

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और आपको ज्यादा कॉलिंग और कम डेटा वाला चाहिए, तो फिर आज हम आपको एयरटेल के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे, जो आपके जरूरत के हिसाब से परफेक्ट रहेगा. एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें सस्ते में ज्यादा कॉलिंग और कम डेटा का फायदा मिल रहा है. साथ ही प्लान की वैलिडिटी भी ज्यादा दिनों की मिल रही है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

एयरटेल का 548 रुपये वाला प्लान

एयरटेल अपने यूजर्स की जरूरत के अनुसार कई सारे प्लान्स ऑफर कर रहा है. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 548 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 फ्री SMS और तो और 7GB डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी जितनी चाहे उतनी बात करिए और जरूरत पड़ने पर डेटा का इस्तेमाल करिए. सबसे खास बात तो एयरटेल का ये प्लान 84 दिनों तक चलेगा. यानी कि लगभग 3 महीने तक रिचार्ज की टेंशन भी नहीं होगी. इतना ही नहीं, इस प्लान में एयरटेल फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और 1 साल के लिए Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस का फायदा भी दे रहा है.

किसके लिए बेस्ट है एयरटेल का ये प्लान?

एयरटेल का ये 548 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जिन्हें ज्यादा वैलिडिटी और सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहिए. खासकर ऐसे यूजर्स जो घर में WiFi का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये प्लान और भी बढ़िया है. उनका नंबर एक्टिव रहने के साथ-साथ उन्हें घर के बाहर काम चलाऊ डेटा भी मिल जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *