तीसरी बार PM बनने के बाद पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज से फिर होगा शुरू

2 Min Read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 51,000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, आयुष्मान भारत योजना का भी होगा विस्तार
Spread the love

New Delhi : तीसरी बार PM बनने के बाद पीएम मोदी आज यानी 30 जून को मन की बात करेंगे. कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा. मन की बात कार्यक्रम दो मायनों में खास है, पहला, लोकसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद पीएम मोदी पहली बार मन की बात करेंगे. दूसरा, भारत ने शनिवार को 17 साल बाद एक बार फिर इतिहास रचा और विश्व कप जीता, भारत की इस शानदार जीत के बाद आज पीएम मोदी मन की बात करेंगे.

सरकार के एजेंडे पर कर सकते हैं बात

मन की बात कार्यक्रम में पीएम सरकार के एजेंडे पर बात कर सकते हैं. बीजेपी नेता अलग-अलग जगहों पर इस कार्यक्रम को सुनेंगे. पार्टी ने पीएम मोदी के मन की बात की जानकारी जारी करते हुए बताया कि पीएम मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. बीजेपी पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. कौन कहां सुनेगा मन की बात

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा और बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में मन की बात सुनेंगे. पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ग्रेटर कैलाश में मन की बात सुनेंगे, राधा मोहन दास अग्रवाल कोटला स्थित आर्य समाज मंदिर में मन की बात सुनेंगे, राधा मोहन सिंह बीके दत्त कॉलोनी में, पवन राणा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित मालवीय भवन में मन की बात सुनेंगे.

3 महीने बाद होगा प्रसारण

इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी में मन की बात की थी. उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड किया था. जिसके बाद चुनाव में व्यस्त होने के कारण पिछले तीन महीने से मन की बात कार्यक्रम नहीं किया गया था. हालांकि, 110वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि अब तीन महीने बाद मन की बात का 111वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *