JBKSS प्रत्याशी जयराम महतो के घर पर प्रशासन ने चिपकाया नोटिस…

Spread the love

Giridih : गिरिडीह से जेबीकेएसएस प्रत्याशी जयराम महतो के घर पर प्रशासन ने नोटिस  चिपकाया है. मामले को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो ने कहा है कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के नामांकन पत्र में त्रुटि हो गयी है. जिसके संबंध में शनिवार को निर्देशानुसार मैनाटांड़ में जयराम महतो के घर पर नोटिस चिपकाया गया.

नोटिस के जरिए बताया गया है कि गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए जयराम महतो का नामांकन पत्र 1 मई को दाखिल किया गया था. नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को संदिग्ध बताया गया है. नोटिस के माध्यम से गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जयराम महतो को 7 मई को सुबह 11 बजे से 12:30 बजे के बीच अपने प्रस्ताव और अपने वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top