एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, वॉयस नोट के जरिए मांगी गई करोड़ों की फिरौती

3 Min Read
रणवीर सिंह को धमकी मिली
Spread the love

बॉलीवुड में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. अभिनेता रणवीर सिंह को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस घटना के सामने आते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है.

वॉयस नोट के जरिए भेजी गई धमकी

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी व्हाट्सऐप वॉयस नोट के जरिए भेजी गई. जैसे ही रणवीर सिंह को इस मैसेज की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचित किया. इसके बाद एहतियातन उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पुलिस वॉयस नोट की तकनीकी जांच कर रही है और भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है.

कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी के घर हुई थी फायरिंग

मुंबई पुलिस का कहना है, कि यह धमकी ऐसे समय पर सामने आई है, जब हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी. 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित उनके आवास के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई थी. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है, कि कहीं रणवीर सिंह को मिली धमकी का कोई संबंध उस फायरिंग केस से तो नहीं है. फिलहाल हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है.

रणवीर-दीपिका की सोसाइटी में भी बढ़ी चिंता

धमकी की खबर सामने आने के बाद जिस सोसाइटी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रहते हैं, वहां भी सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल देखा जा रहा है. सोसाइटी के बाहर भारी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मियों को देखकर स्थानीय लोग भी सतर्क नजर आ रहे हैं. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह एहतियाती कदम हैं और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *