रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी, खंगाला गया कैदियों का एक-एक वार्ड

Spread the love

Ranchi : रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में तीन घंटे तक सघन छापेमारी की. प्रशासन और पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर पुरुष और महिला वार्डों, सेल और जेल अस्पताल की गहन तलाशी ली. लगभग तीन घंटे की छापेमारी के दौरान, पुलिस को जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री नहीं मिली. इस छापेमारी के दौरान, कुख्यात कैदियों के आवासों समेत सभी वार्डों की जांच की गई.

प्रशासन के अनुसार, जेल के अंदर सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में पाया गया. हमेशा की तरह, जेल में शांति और व्यवस्था कायम रही और कोई भी अवैध गतिविधि या सामग्री नहीं मिली.

गौरतलब है कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर, सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी दल में सदर पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, सदर थाना प्रभारी, खेलगांव एसडीओ, 12 सब-इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top