रांची के कांके रोड पर दुकान में लगी भीषण आग, पल भर में जलकर हुई खाक, लाखों का नुकसान
Ranchi : राजधानी रांची के कांके रोड पर केयर एंड क्योर मेडिसिन के बगल में स्थित एक दुकान में बीती देर रात अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस आगजनी की घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है. आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है.

