₹20 में छिपकली का ड्रेस! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये अजीबोगरीब वीडियो, लोग बोले– “ये क्या दिखा दिया, अब मैं चींटी के लिए बनाऊंगा” देखें Viral Video..

2 Min Read
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 20 रुपये में बनाई गई छिपकली की ड्रेस ने लोगों को हैरान कर दिया।
Spread the love

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी रोक पाना भी मुश्किल हो रहा है. इस वायरल क्लिप में एक शख्स छिपकली के लिए छोटा-सा ड्रेस बनाता नजर आ रहा है, वो भी सिर्फ 20 रुपये में.

वीडियो में दिखता है कि शख्स कपड़े के छोटे टुकड़े, धागे और सुई की मदद से एक मिनी ड्रेस तैयार करता है. इसके बाद वह ड्रेस को दीवार पर बैठी छिपकली पर पहनाने की कोशिश करता है. हैरानी की बात ये है कि छिपकली कुछ सेकेंड तक वहीं बैठी रहती है, जिससे वीडियो और भी ज्यादा मज़ेदार हो जाता है.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं इस Viral Video पर

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

एक यूज़र ने लिखा, “और इनको पहनने ये चाचा आयेंगे? क्योंकि में तो देख के छिपकली को रोने लगती हूँ डर से और घरवाले/ दोस्त उसको भागते हैं”

 दूसरे ने कहा, “20 रुपये में इतना टैलेंट… कमाल है!”

वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा,” भाई, इंसानों के बाद अब छिपकलियों का फैशन शुरू!” वहीं कुछ लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं और इसे सिर्फ इंटरनेट का पागलपन बता रहे हैं.

क्यों हो रहा है वीडियो इतना वायरल?

इस वीडियो की सबसे बड़ी वजह है इसका अनोखा कॉन्सेप्ट. आमतौर पर पालतू जानवरों के कपड़े तो आपने देखे होंगे, लेकिन छिपकली के लिए ड्रेस—वो भी इतने सस्ते में—लोगों के लिए बिल्कुल नया और चौंकाने वाला है. यही कारण है कि वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

हालांकि वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया गया लगता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली या घरेलू जीवों के साथ ऐसा व्यवहार करने से बचना चाहिए.

कुल मिलाकर, ये वीडियो भले ही कुछ सेकेंड का हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने लोगों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है. अगर आपने अभी तक नहीं देखा, तो यकीन मानिए—आप भी चौंक जाएंगे!

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *