JHARKHAND

Jharkhand Weather: शीतलहर की चपेट में झारखंड, जनजीवन अस्त- व्यस्त

Spread the love

Jharkhand Weather: झारखंड इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है. सुबह से शाम तक ठंडी और बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है. बाहर रहने या ज़्यादा देर तक बाहर समय बिताने से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

15 जिलों में येलो अलर्ट जारी-Jharkhand Weather

इसे भी पढ़ें: School Closed In Jharkhand: शीतलहरी की वजह से झारखंड के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद

मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें रांची, पलामू, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा, चतरा, दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. इन जिलों में घना कोहरा और धुंध छाए रहने की उम्मीद है. कई इलाकों में पिछले दो दिनों से सूरज नहीं निकला है.

लोहरदगा में सबसे कम तापमान दर्ज

राज्य में सबसे कम तापमान लोहरदगा में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है. ज़्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे रातें और भी ठंडी होंगी.

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *