AIR INDIA के पैसेंजर्स ध्यान दें : LUGGAGE ले जाने के नियम में बदलाव, जानें नए RULES…

2 Min Read
सामान रखने के नियमों में बदलाव
Spread the love

New Delhi : एयर इंडिया के पैसेंजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आयी है. दरअसल, इस एयरलाइन ने यात्रियों के सामान रखने के नियमों में बदलाव किया है. घरेलू उड़ानों में सबसे कम किराया श्रेणी में यात्री के लिए केबिन बैगेज का न्यूनतम वजन 20 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया है.

2 मई से किया गया नियम में बदलाव

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि किराया मॉडल में तीन श्रेणियां हैं- कम्फर्ट, कम्फर्ट प्लस और फ्लेक्स. वे अलग-अलग कीमतों पर अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं. कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस श्रेणियों के तहत मुफ्त केबिन बैगेज भत्ता 2 मई से 20 किलोग्राम और 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है.

पहले 25 किलो सामान ले जाना था मुफ्त

टाटा ग्रुप ने साल 2022 में सरकार से एयर इंडिया एयरलाइन का अधिग्रहण किया था. निजीकरण से पहले, एयरलाइन 25 किलोग्राम का मुफ्त सामान भत्ता देती थी, जिसे पिछले साल घटाकर 20 किलोग्राम कर दिया गया था. इस एयरलाइन का मुफ्त सामान भत्ता अब अन्य एयरलाइनों के बराबर है. महत्वपूर्ण बात यह है कि एयर इंडिया यात्रियों को वजन सीमा के भीतर कई बैग ले जाने की अनुमति देगा. बता दें कि इंडिगो जैसी अन्य एयरलाइंस केवल एक सामान की सीमा रखती हैं. वहीं, नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए का आदेश है कि एयरलाइन कंपनियां यात्रियों को न्यूनतम 15 किलोग्राम मुफ्त चेक-इन बैग ले जाने की अनुमति देनी चाहिए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *