स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी ने किया सुसाइड, दो दिन पहले ही मिली थी बेल

Spread the love

Ranchi : राजधानी में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के चर्चित मामले में आरोपी फिरोज अली ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. रविवार सुबह परिजनों को उसका शव फंदे से लटका मिला. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

7 महीने बाद जेल से बाहर आया था फिरोज

जानकारी के अनुसार, छेड़छाड़ के मामले में 7 महीने जेल में रहने के बाद 8 अगस्त को अदालत से रिहा होने के बाद वह घर लौटा था. परिजनों का कहना है कि रिहाई के बाद समाज में अपमानजनक व्यवहार के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था. इसीलिए घर लौटने के महज 24 घंटे के भीतर उसने यह कदम उठा लिया.

2024 में छेड़खानी के आरोप में गया था जेल

साल 2024 में सुबह-सुबह छात्रा अपर बाजार होते हुए स्कूल जा रही थी. इसी दौरान आरोपी फिरोज द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले का संज्ञान लिया, जिसके बाद रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और कई दिनों की मशक्कत के बाद आरोपी को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

Whats app

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top