झारखंड के 8 आईपीएस को मिला अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

Spread the love

Ranchi: झारखंड में 8 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि जिन आईपीएस अधिकारियों को उनके पद के अतिरिक्त अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापना होने तक उस पद का काम भी देखेंगे.

गौरलतब है कि झारखंड सरकार ने डीजीपी द्वारा आठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया था. इसे लेकर गृह विभाग ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही कहा है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो. गृह विभाग ने डीजीपी कार्यालय से 10 जून को जारी उस आदेश को रद्द कर दिया है. जिसमें आठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

जानें किन्हें मिला कहां का अतिरिक्त प्रभार

  • जैप 10 कमांडेंट सौरभ जैप 1 कमांडेंट का भी कार्यभार देखेंगे
  • ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी को जैप-3 कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार
  • जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को आईआरबी-1 का भी प्रभार
  • चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को आईआरबी-3 की अतिरिक्त जिम्मेदारी
  • गुमला एसपी हरीश बिन जमा आईआरबी-5 का भी दायित्व संभालेंगे
  • गोड्डा एसपी मुकेश कुमार आईआरबी-8 का भी प्रभार संभालेंगे
  • सिटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव को रेल एसपी धनबाद की भी जिम्मेदारी
  • जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग रेल एसपी जमशेदपुर का कार्य भी देखेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top