बड़ी खबर: नक्सलियों ने विस्फोटकों से लदे ट्रक को लूटा, अलर्ट मोड पर झारखंड और ओडिशा पुलिस

Spread the love

Chaibasa: एक तरफ सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ओडिशा के राउरकेला जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. नक्सलियों ने विस्फोटकों से लदे एक ट्रक को लूट लिया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उस ट्रक में करीब डेढ़ टन विस्फोटक था. यह ट्रक राउरकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होकर बांको पत्थर खनन की ओर जा रहा था.


मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ट्रक को रोककर उसके चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को जबरन सारंडा के घने जंगल की ओर ले गए. घटना के बाद से झारखंड और ओडिशा पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है.


पुलिस ने बताया कि चालक को कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया, लेकिन ट्रक और विस्फोटकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सारंडा वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है. हालांकि, क्षेत्र की संवेदनशीलता, घने जंगल और रात का समय होने के कारण सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान में दिक्कत आयी. इस घटना ने एक बार फिर पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top