Finally प्यार में पड़े खान सर …चुपके से रचाई शादी, जानिये कौन है उनकी दुल्हन

3 Min Read
Spread the love

Inlive247 Desk: मशहूर टीचर खान सर ने चुपके से शादी कर ली है. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपने छात्रों को अपनी शादी के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने बताया, ‘उनकी शादी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई थी.’ अब वह अपने छात्रों के लिए दावत का आयोजन कर रहे हैं. उन्होंने 6 जून को छात्रों को आमंत्रित किया है. दरअसल, खान सर की शादी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल थे. अब उन्होंने खुद इसका जवाब दिया है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी क्लास के छात्रों को बता रहे हैं कि उनकी शादी हो गई है.

सोशल मीडिया पर खुद खान सर ने दी जानकारी

शादी की जानकारी देते हुए खान सर कहते हैं, ‘हमने आपको एक बात नहीं बताई, मैंने भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शादी की थी. अब हम आप लोगों के लिए दावत का आयोजन कर रहे हैं. मैंने यह बात सबसे पहले आप लोगों को बताई है क्योंकि मेरा वजूद आप लोगों की वजह से है.’ दरअसल, खान सर अपने छात्रों को परिवार मानते हैं. इसलिए उन्होंने अपनी शादी की खबर सबसे पहले उन्हें दी.

खान सर ने अपने छात्रों को भी शादी के लिए आमंत्रित किया है. भोज 6 जून को होगा. खान सर की बात सुनकर क्लास में बैठे छात्र खुशी से चिल्लाने लगे. वे कहने लगे कि सर, प्लीज मुझे मैडम की फोटो दिखाओ. छात्र अपनी ‘मैडम’ को देखने के लिए उत्सुक थे. अब खान सर की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है. कार्ड में उनकी दुल्हन का नाम एएस खान लिखा है. हालांकि दुल्हन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि यूट्यूबर खान सर ने 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है. इसके लिए उन्होंने डिजिटल आमंत्रण भी भेजा है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई थी खान सर की शादी

खान सर ने वीडियो में यह भी बताया कि उनकी शादी की तारीख पहले से तय थी. लेकिन उसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया. उन्होंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है. इसलिए उन्होंने तनावपूर्ण स्थिति में किसी को भी शादी में आमंत्रित नहीं किया. खान सर ने कहा कि 2 जून को रिसेप्शन के बाद वे 6 जून को अपने सभी छात्रों को शादी का भोज देंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *