BREAKING: JAC बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, 91.71% बच्चे हुए सफल

1 Min Read
Spread the love

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया. JAC Board 10th Result 2025 में 91.71% बच्चे सफल हुए है. इस बार भी लड़कियों ने परीक्षा में लड़कों से बाजी मारी है. 10वीं की परीक्षा में 4 लाख 33 हजार 944 लड़के-लड़कियां शामिल हुए थे. इनमें से 3 लाख 95 हजार छात्र पास हुए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर और रोल कोड के जरिए अपना मार्कशीट भी चेक कर सकते हैं. इस बार 10वीं के रिजल्ट में संथाल परगना प्रमंडल अव्वल रहा है, जबकि पिछले साल संथाल सबसे निचले पायदान पर था.

ऐसे चेक करें JAC 10वीं का रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
होम पेज पर 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना रिजल्ट देखें
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *