रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी दुकान जलने लगी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बताया जा रहा कि दुकान में भारी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया. दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलाई गई हैं. मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके. फिलहाल आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में भारी नुकसान की आशंका है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *