यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

Ranchi: रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत और सुरक्षा कार्य के लिए मेगा ब्लॉक की घोषणा की है. इसके कारण मई से जून 2025 के बीच कई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से और कई ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का परिचालन रद्द करने, आंशिक समाप्ति और मार्ग परिवर्तन को लेकर अधिसूचना जारी की है. जिसके तहत जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. मेगा ब्लॉक 20 मई से 29 जून 2025 तक अलग-अलग तारीखों पर प्रभावी रहेगा.

हावड़ा जगदलपुर एक्सप्रेस 6 दिन रद्द रहेगी

18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 20, 27 मई और 3, 10, 17, 24 जून 2025 को रद्द रहेगी. वहीं, वापसी दिशा की 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 22, 29 मई और 5, 12, 19, 26 जून 2025 को नहीं चलेगी.

टाटा-इतवारी समेत 7 ट्रेनें 12 दिन रद्द रहेंगी

टाटा-इतवारी (18109/18110), हावड़ा-बंडामुंडा जन शताब्दी (12021/12022), टाटा-गुवा मेमू (68003/68004), टाटा-बिलासपुर समेत कुल 7 ट्रेनें (18113/18114) और टाटा-राउरकेला मेमू (68043/68044) 21 मई से 28 जून 2025 के बीच 12 दिनों के लिए रद्द रहेंगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top