रांची-बोकारो और बंगाल के 9 ठिकानों पर ईडी की रेड, 800 करोड़ GST घोटाला से जुड़ा है मामला

3 Min Read
Spread the love

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर झारखंड में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की. राजधानी रांची समेत कई अन्य जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है. ईडी की टीम रांची के कांके स्थित श्री राम गार्डेन अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है. गुरुवार सुबह ईडी ने रांची में बिल्डर विवेक नरसरिया के ठिकाने पर छापेमारी की. वहीं, बोकारो और पश्चिम बंगाल में भी ईडी छापेमारी कर रही है. वन भूमि घोटाले के सिलसिले में ईडी ने छापेमारी की है.

छापेमारी में शामिल तीन जगह रांची, एक जमशेदपुर और पांच कोलकाता में हैं. ईडी ने छापेमारी में शिवकुमार देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को शामिल किया है. इन कारोबारियों ने 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाए और 800 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया. देश के कई राज्यों में कुल 800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है. घोटाले में शामिल कारोबारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए. इसके बाद उन्होंने आईटीसी का अनुचित लाभ उठाया और अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया. झारखंड ईडी द्वारा जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापेमारी की यह पहली घटना है.
गौरतलब है कि इससे पहले 22 अप्रैल की सुबह ईडी ने बोकारो जमीन घोटाले में झारखंड और बिहार में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दायरे में बोकारो में 74.38 एकड़ जमीन खरीदने वाली उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है. वहीं जीएसटी घोटाले में ईडी की टीम ने रांची में चार और पश्चिम बंगाल में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है. कई राज्यों में हुए कुल 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है. घोटाले में शामिल कारोबारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए. इसके बाद आईटीसी का अनुचित लाभ उठाकर अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया. जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर झारखंड ईडी द्वारा छापेमारी की यह पहली घटना है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *