बड़ी खबर: उत्तरकाशी में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा, 5 की मौत, 2 घायल, CM धामी ने जताया दुख

2 Min Read
Spread the love

Inlive247 Desk: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है. हादसा गंगाणी इलाके के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य घायल हैं. बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा भी चल रही है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर था या कोई और. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें बचाव के लिए मौके पर पहुंच गईं. रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है.
जहां यह हादसा हुआ है वहां से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय करीब 50 किलोमीटर है. पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण बचाव दल को ऐसे स्थानों पर पहुंचने में समय लगता है. हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है. उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि गंगाणी के पास जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. चारधाम यात्रा के दो धाम यमुनोत्री और गंगोत्री उत्तरकाशी जिले में हैं. इस बार यमुनोत्री के लिए नया हेलीपैड बनाया गया है, जहां से तीर्थयात्री चारों धामों के लिए उड़ान भर सकेंगे. इन दिनों उत्तराखंड में मौसम भी खराब है.

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- उत्तरकाशी में गंगाणी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार मिला है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं. ईश्वर दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद देने और दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं. मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *