भारत सरकार ने शोएब अख्तर सहित कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन

1 Min Read
Spread the love

inlive247 Desk: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ नई कार्रवाई की है. केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस फैसले के साथ ही शोएब अख्तर, आरजू काजमी और सैयद मुजम्मिल शाह जैसे पाकिस्तानी चैनलों को भारतीय यूट्यूब यूजर्स के लिए बैन कर दिया गया है. गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *