पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास 90 फीसदी झुलसी, पूजा के दौरान घर में लग गई थी आग

Spread the love

New Delhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के घर पर बड़ा हादसा हुआ है. गणगौर पूजा के दौरान गिरिजा व्यास 90 फीसदी जल गईं है. इसके साथ ही उनके सिर में गंभीर चोट और ब्रेन हेमरेज भी हुआ है. उन्हें अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है.


मिली जानकारी के मुताबिक गणगौर पूजा के दौरान दीये से उनके दुपट्टे में आग लग गई और वह 90 फीसदी जल गईं. शरीर में आग लगने की वजह से वह नीचे गिर गईं और उनके सिर में भी चोट आई है. गिरिजा व्यास कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top