दुमका के बासुकीनाथ बस स्टैंड पर खड़ी पांच बसों में लगी आग, जलकर हुआ खाक

Spread the love

Dumka: दुमका के बासुकीनाथ बस स्टैंड के समीप खेत में खड़ी पांच बसों में आग लग गई. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सभी बसें जलकर राख हो गईं. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बासुकीनाथ में लगी आग में अजीत रोडवेज की दो बसें और पागल बाबा कंपनी की तीन अन्य बसें जल गईं. इस आग की घटना के बारे में बसों के मालिक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. घटना की सूचना जरमुंडी थाना को दी गई, जिसके बाद दुमका से दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धुएं का गुबार फैल गया था. बासुकीनाथ बस स्टैंड में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन बस स्टैंड के समीप दमकल की व्यवस्था नहीं है. अगर दमकल की व्यवस्था होती, तो आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top