लद्दाख में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सिमडेगा के एक जवान समेत दो जवान शहीद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Spread the love

Ranchi : लद्दाख में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में सिमडेगा के नानेसेरा गांव निवासी जवान किशोर बाड़ा शहीद हो गए. शहीद सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेह से उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है.

सिमडेगा के जवान किशोर बाड़ा की शहादत से दुखी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि-लद्दाख में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सिमडेगा के जवान किशोर बाड़ा जी और एक अन्य जवान के शहीद होने की दुखद खबर मिली है. मरांग बुरु शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top