Ranchi News: डोरंडा के मणिटोला में एक कार में लगी आग

Spread the love

Ranchi : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस नगर मणिटोला में एक कार में आग लगने की खबर है. आग इतनी तेजी से फैल रही है कि आसपास के इलाके में धुआं और तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की लपटें काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. फिलहाल, दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारी मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top