झारखंड में महिलाओं-बच्चियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता गंभीर, आज करेंगे समीक्षा बैठक

Spread the love

Ranchi : झारखंड में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों पर पुलिस गंभीरता से विचार कर रही है. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर (6 मार्च) समीक्षा करेंगे. इस बैठक में रेंज डीआईजी, जोनल आईजी, एसएसपी और जिले के एसपी शामिल होंगे. वहीं, बैठक में इस बात की भी समीक्षा होगी कि बीएनएस की 61 धाराओं के तहत महिलाओं और बच्चों के मामलों में थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की गई है. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कार्रवाई भी हो सकती है. हालांकि, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर गंभीर कदम उठाना और सभी लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है.

ये दिशा-निर्देश रेंज के जोनल आईजी और डीआईजी को दिए गए.

  • सभी 61 धाराओं के तहत दर्ज मामलों में जांच की स्थिति.
  • तीन महीने से अधिक समय से पर्यवेक्षण के लिए लंबित मामलों की स्थिति.
  • ऐसे सभी मामले जिनमें आरोपी के खिलाफ मामला सही है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है.
  • आरोपी की गिरफ्तारी की स्थिति, अगर गिरफ्तार नहीं किया गया है, तो इसके कारण.
  • इन सभी 61 धाराओं में ऑनलाइन प्राथमिकी और की गई कार्रवाई.
  • सही पाए गए मामलों और लंबित मामलों में पीड़ित मुआवजे के लिए की गई कार्रवाई.
  • अगर पीड़ित एसटी एससी श्रेणी में आता है, तो संबंधित क्षेत्र के तहत मुआवजे की कार्रवाई.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top