बक्सर से टाटा नगर जा रही दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, मची गई अफरा-तफरी

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : बंगाल के पुरुलिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को बक्सर से टाटा नगर जा रही दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई. यह आग पुरुलिया जिले के छर्रा स्टेशन से पहले लगी. बताया जा रहा कि ट्रेन के जनरल कोच के वॉशरूम में आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया लेकिन एहतियात के तौर पर ट्रेन को रोक दिया गया है.

गनीमत यह है कि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. रेलवे सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को टाटानगर की ओर रवाना कर दिया गया, जबकि जले हुए कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *