नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रांची रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, महाकुंभ जानेवाले यात्रियों पर रखी जा रही विशेष नजर

Spread the love

Ranchi : नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रांची रेल मंडल भी अलर्ट मोड पर है. स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ दी गई है. प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि झारखंड से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. रेलवे सुरक्षा बल के जवान 24 घंटे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. ट्रेनों और स्टेशनों पर गश्त, मार्च पास्ट, बैग चेकिंग, विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोच के पायदान पर यात्रा करने वालों को सलाह दी जा रही है. स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भीड़ और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है. सभी यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें और किसी भी तरह की असत्यापित रिपोर्ट और भ्रामक जानकारी से बचें.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा

रेल यात्रियों की सुविधा और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 4 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के बाद भगदड़ मच गई थी. जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी ये चार ट्रेनें

ट्रेन संख्या-04420 19.00 बजे- नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली जंक्शन-फाफामऊ जंक्शन.

ट्रेन संख्या-04422 21.00 बजे- नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ जंक्शन.

ट्रेन संख्या-04424 20.00 बजे- आनंद विहार टर्मिनल से प्रयागराज जंक्शन. वाया गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ.

ट्रेन संख्या-04418, प्रस्थान समय 15:00 बजे- नई दिल्ली-दरभंगा जंक्शन.

इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें

नई दिल्ली-गाजियाबाद-चिपयाना बुजुर्ग-कानपुर-लखनऊ-फापजामऊ-वाराणसी-दीन दयाल उपाध्याय पाटलिपुत्र जंक्शन, दरभंगा जंक्शन.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top