महाकुंभ को लेकर दिल्ली के बाद रांची स्टेशन पर अफरा-तफरी, 5 महिलाएं हुई बेहोश

Spread the love

Ranchi : नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद रांची रेल मंडल अलर्ट मोड पर है. रांची, हटिया समेत अन्य स्टेशनों पर महाकुंभ जानेवाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनें लगातार विलंब से रांची स्टेशन से खुल रही हैं. रविवार को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हटिया स्टेशन से रांची स्टेशन पहुंची. बेटिकट यात्रियों ने जनरल बोगी, स्लीपर और एसी बोगी में कब्जा कर लिया था और बोगी का गेट बंद कर दिया था. ट्रेन जब रांची स्टेशन पहुंची तो पहले से सवार यात्रियों ने दरवाजा नहीं खोला, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.

आरपीएफ जवान ने बोगी में घुसने का प्रयास किया लेकिन भीड़ इतनी थी कि जवान भी अंदर नहीं जा सका. कुछ यात्री किसी तरह ट्रेन की अलग-अलग बोगियों में घुस गए, लेकिन इस दौरान कुछ लोग बेहोश होने लगे. वहीं, दिल्ली से रांची आया 18 लोगों का समूह ट्रेन में सवार नहीं हो सका. समूह में शामिल पांच महिलाएं भीड़ के कारण बेहोश हो गईं. उन्हें पानी छिड़क कर भीड़ से अलग किया गया. इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राजधानी ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देने या राजधानी ट्रेन में एक बोगी जोड़ने की मांग की. इस पर स्टेशन मास्टर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा

रेल यात्रियों की सुविधा और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 4 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के बाद भगदड़ मच गई थी. जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top