झारखंड में शब ए बारात की छुट्टी घोषित, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

Spread the love

Ranchi : झारखंड सरकार ने कल यानि 14 फरवरी को शब-ए-बारात पर अवकाश घोषित किया है. इसका आदेश कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव आसिफ हसन ने 13 फरवरी 2025 को जारी किया. कार्मिक विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि अधिसूचना संख्या 6776, दिनांक 14.10.2024 द्वारा झारखंड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों में वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व/अवसरों पर अवकाश घोषित किया गया है. उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए कार्यकारी आदेश के तहत शब-ए-बारात के अवसर पर 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या 6776, दिनांक 14.10.2024 को इस सीमा तक संशोधित माना जाए.

Holiday
Holiday

यह अवकाश कार्यकारी आदेश के तहत चांद दिखने के आधार पर दिया गया है. हालांकि, इस अवकाश का असर केंद्र सरकार के डाकघर, बैंक, बीमा आदि कार्यालयों पर नहीं पड़ेगा. यानी ये सभी खुले रहेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top