बंद पड़े बेकन फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पुनर्जीवित करने की है योजना

Spread the love

Ranchi: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांके स्थित बेकन फैक्ट्री का निरीक्षण किया. बेकन फैक्ट्री का जनवरी 1996 तक गौरवशाली इतिहास रहा है. लेकिन अब बेकिंग फैक्ट्री का भवन खंडहर बन चुका है. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह फैक्ट्री कभी पूरे एशिया में नंबर वन हुआ करती थी और ₹25000 के कारण यह फैक्ट्री बंद हो गई थी. इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बात की गई है और उन्होंने भी इस फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने में काफी रुचि दिखाई है. इस फैक्ट्री से रेडी टू ईट पोर्क डिश पूर्वोत्तर भारत के 7 राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई की जाती थी. इन 7 राज्यों के अलावा, यहां तैयार पैकेज्ड रेडी टू ईट बेकन को पड़ोसी देशों भूटान और नेपाल को भी निर्यात किया गया.

कबाड़ हो चुकी मर्सिडीज कार, फैक्ट्री की जंग लगी मशीन और सड़ी हुई प्रोसेसिंग यूनिट उस बेकन फैक्ट्री की है जो कभी अपने उत्पाद रैनबैक के लिए देश-दुनिया में मशहूर थी. यहां से प्रोसेस्ड पोर्क कबाब और सॉसेज न सिर्फ पूर्वोत्तर में भेजे जाते थे, बल्कि यहां के उत्पाद विदेश भी भेजे जाते थे.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top