पलामू के REO विभाग के SDO सड़क दुर्घटना में घायल, रिम्स रेफर, 4 अन्य भी घायल

Spread the love

Latehar : बड़ी खबर लातेहार से सामने आ रही है. जहां एनएच-39 पर सिकनी गांव के पास सड़क दुर्घटना हुई. स्विफ्ट डिजायर और कार की आमने-सामने की टक्कर में पलामू REO (ग्रामीण अभियंत्रण संगठन) विभाग के एसडीओ परितोष राज केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के समय एसडीओ केरकेट्टा रांची से पलामू अपने कार्यालय जा रहे थे, जबकि दूसरी कार में सवार चार लोग गढ़वा से रांची जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. एसडीओ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. दूसरी कार में सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. सुदामा राम ने प्राथमिक उपचार किया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण एसडीओ को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. पंच गाड़ी में सवार धर्म किशोरी नामक महिला भी घायल हो गई, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top