IPL2024: CSK Vs PBKS- चेन्नई के सुपर किंग्स का नहीं चला जादू, पंजाब के शेरों के सामने हुए ढेर…

2 Min Read
IPL 2024
Spread the love

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले गए 49 वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया है. पंजाब किंग्स ने लगातार 5 वीं बार जीत हासिल की है.

पंजाब किंग्स ने टॉस जीता

पंजाब किंग्स ने टॉस जीत और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 162 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 62 रन बनाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 5 चौके और 2 छक्के जड़े. अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंद पर 29 रन बनाए. चेन्नई की ओर से समीर रिजवी ने 21 रन, मोइन ने 15 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के खाते में14 रन जोड़े. पंजाब की ओर से राहुल चहर और हरप्रीत बरार ने 2 – 2 विकेट लिए और रबाडा और अर्शदीप सिंह ने 1- 1विकेट लिए.

पंजाब किंग्स को मिला 163 रन का लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और टीम के 19 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया, जॉनी बेयरस्टो ने बड़ी पारी खेलने चाही किंतु 46 रन के निजी स्कोर पर शिवम दुबे ने चलता किया. रिली ने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए. शशांक सिंह ने नाबाद 25 रन बनाए और कप्तान सैम करण ने नाबाद 26 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शार्दुल ठाकुर,रिचर्ड ग्लीसन और शिवम दुबे ने 1- 1 विकेट लिए

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *