हजारीबाग के होटल में चल रहा था देह व्यापार, मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार

Spread the love

Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चानो स्थित होटल ‘द किंग रिसोर्ट’ में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार युवक और तीन युवतियां शामिल हैं. इनमें भुरकुंडा के सोहेल खान, सौंदाडीह के गौतम कुमार, बरही के विक्की सिंह और चौपारण के बंदगावां के त्रिभुवन प्रसाद के साथ तीन युवतियां शामिल हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस मामले की गहन जांच कर रैकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है. इनमें बीयर की बोतलें, सिगरेट, फर्जी आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक कार शामिल हैं.

दलाल दूसरे राज्यों से लाते थे लड़कियां

इस संबंध में सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि होटल में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित कर होटल द किंग रिसॉर्ट में छापेमारी की गई. इस दौरान यह भी पता चला कि दलाल दूसरे राज्यों से लड़कियों को पैसे का लालच देकर यहां लाते थे.

Whats app

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top