Murder In Love Triangle : रांची में लड़की के लिए चाकूबाजी, आपस में भिड़े दो प्रेमी, एक की हत्या

3 Min Read
Murder In Love Triangle : रांची में लड़की के लिए चाकूबाजी, आपस में भिड़े दो प्रेमी, एक की हत्या
Spread the love

Murder In Love Triangle : प्रेम त्रिकोण में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. जान गंवाने वाले युवक का नाम संदीप महतो है, जो 25 साल का था. वह पिठोरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. अनगड़ा पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया है कि मृतक युवक का रुदिया गांव की एक आदिवासी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की इरबा स्थित एक कंपनी में काम करती है. लड़की का चतरा के एक अन्य युवक से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक युवक संदीप महतो तलाकशुदा था. जबकि दूसरे युवक की प्रेमिका पहले से ही रिलेशनशिप में थी. इसी प्रेम त्रिकोण के कारण हत्या हुई है.

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रेमिका ने अपने प्रेमी संदीप महतो को हेंसल पंचायत के जमुवारी में आयोजित टुसू मेले में मिलने के लिए बुलाया था. वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से मेला देखने आया था. इसी बीच दूसरे युवक को भी अपनी प्रेमिका के मेला देखने आने की सूचना मिल गई थी. वह भी अपने सात दोस्तों के साथ उससे मिलने आया था. रात करीब साढ़े आठ बजे संदीप महतो मेले के बगल में स्थित चहारदीवारी के पास अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. प्रेमिका को खोजते हुए बबलू (बदला हुआ नाम) अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और दोनों को साथ देख वह आपा खो बैठा. उसने अपने दोस्तों की मदद से संदीप महतो को पकड़ लिया और उस पर हमला कर दिया. खून से लथपथ संदीप महतो बेहोश हो गया तो बबलू उसे मरा समझकर प्रेमिका को लेकर भाग गया.

घटना की जानकारी मिलने पर मेला समिति के सदस्यों ने घायल संदीप महतो को अनगड़ा सीएचसी पहुंचाया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. लेकिन मंगलवार रात करीब दो बजे संदीप महतो की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई. अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में पूरी रात छापेमारी की गई. पुलिस ने युवती और हत्या के मुख्य आरोपी बबलू समेत सात अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल और बाइक भी बरामद कर ली गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *