मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: शिकायत कोषांग का हुआ गठन, मिलेगी योजना से जुड़ी हर जानकारी

Spread the love

Giridih : जिले में हजारों लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरने में हुई त्रुटियों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है. इसके लिए बगोदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिकायत कोषांग का गठन किया गया है.

शिकायत कोषांग सेल मंईयां योजना में हुई अनियमितताओं का करेगा निष्पादन

बता दें कि शिकायत कोषांग सेल में चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की शिकायतों को सुनेंगे और उनका निष्पादन करेंगे. बगोदर में आयोजित प्रेस वार्ता में बीडीओ निशा कुमारी ने यह जानकारी साझा की है. बीडीओ ने बताया कि फॉर्म भरने में हुई त्रुटियों के कारण कुछ लाभुकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ऐसी शिकायतें लोगों द्वारा की जा रही हैं. उनकी शिकायतों को सुनने और उनका निष्पादन करने का काम शिकायत कोषांग के कर्मियों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शिकायत कोषांग में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामचंद्र दांगी, लिपिक रोहित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंद प्रसाद वर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर संजीव कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है.

व्हाट्सएप नंबर जारी

बीडीओ ने यह भी बताया कि मंईयां सम्मान योजना में अनियमितता को लेकर कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों के व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए गए हैं. जारी किए गए नंबर 7004044790, 8252798684, 9123496132 पर लाभुक मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निष्पादन किया जाएगा. बीडीओ के अनुसार बगोदर प्रखंड में इस योजना के करीब 36 हजार लाभुक हैं, जिसमें कुछ का भुगतान लंबित है तो कुछ का भुगतान नहीं हो पा रहा है. तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top