फिर चर्चा में विधायक जयराम का बयान, कहा-‘विस्थापित लोग चार बच्चे पैदा करें, एक को बनाएं बागी ‘

2 Min Read
फिर चर्चा में विधायक जयराम का बयान, कहा-'विस्थापित लोग चार बच्चे पैदा करें, एक को बनाएं बागी '
Spread the love

Ranchi : डुमरी से पहली बार विधायक बने जयराम महतो का एक और बयान चर्चा का विषय बन गया है. विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति बेरमो के सेमिनार को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि विस्थापितों को अपना हक पाने के लिए चार बच्चों की नीति अपनानी होगी.

विनोद बिहारी महतो स्टेडियम फुटबॉल ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि- हम दो हमारे दो नहीं बल्कि हम दो हमारे चार की तर्ज पर बच्चे पैदा करें. बागी भावना वाले एक बच्चे तैयार करें ताकि वे अपने हक के लिए मजबूती से लड़ सकें. जो अपने हक के लिए अपनी जान देने को तैयार हो. जान जाने का डर सिर्फ किसानों को ही नहीं बल्कि उनके हक को छीनने वालों को भी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर विस्थापित लोग एकजुट नहीं हुए तो आय वाले सभी इलाके कहानी बन जाएंगे. माफिया के हाथों में चले जाएंगे क्योंकि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी उनका समर्थन करते हैं. विस्थापितों के लिए सिर्फ निर्जन इलाके ही बचेंगे.

उन्होंने कहा कि कोयलांचल के हजारों किसान मासूम और भोले-भाले लोग हैं जो पिछले 70 सालों से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. जयराम महतो ने कहा कि विस्थापित कई गुटों में बंटे हुए हैं. सभी को अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं छोड़कर एक मंच पर आना होगा. जिस दिन विस्थापित एक हो जाएंगे, यहां के विस्थापितों का शोषण बंद हो जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *