मंईयां योजना के लाभुकों को अभी और करना होगा इंतजार, कल सीएम हेमंत सोरेन ट्रांसफर नहीं करेंगे पैसा, अधिसूचना जारी

2 Min Read
मंईयां योजना के लाभुकों को अभी और करना होगा इंतजार, कल सीएम हेमंत सोरेन ट्रांसफर नहीं करेंगे पैसा, अधिसूचना जारी
Spread the love

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंईयां सम्मान के लाभुकों को 2500 रुपये की राशि हस्तांतरित नहीं कर सकेंगे. इसका मुख्य कारण पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन है. जल्द ही इसको लेकर अगली तिथि की घोषणा की जायेगी. जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर से एक जनवरी तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया है.

कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा

मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात निधन हो गया था. केंद्र सरकार द्वारा राजकीय शोक घोषित किये जाने के बाद ही यह लागू हो गया है. इस दौरान कोई राजकीय शोक या सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा. सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों में फहराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. नामकुम के खोजा टोली में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का कार्यक्रम होना था. बढ़ी हुई राशि करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जानी है.

कई लाभार्थियों के खातों में बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर की गई है

हालांकि, मंईयां सम्मान योजना के कई लाभार्थियों के खातों में बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर की गई है. समाज कल्याण विभाग ने योजना के तहत लाभार्थियों को राशि वितरित करने के लिए विभिन्न जिलों को 5,225 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. राज्य सरकार ने योजना के 55.60 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 28 दिसंबर तक राशि ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था. वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुपूरक बजट में मंईयां सम्मान योजना के लिए समाज कल्याण विभाग को 6,390.55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *