रांची के जन शिकायत व्हाट्सएप नंबर पर 24 घंटे में मिली 281 शिकायतें, डीसी ने जारी किया था नंबर

2 Min Read
रांची के जन शिकायत व्हाट्सएप नंबर पर 24 घंटे में मिली 281 शिकायतें, डीसी ने जारी किया था नंबर
Spread the love

Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में बैठक कर व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी ली. जिला प्रशासन ने सोमवार को व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया था, जिस पर 24 घंटे के अंदर 281 शिकायतें प्राप्त हुई. कुल दर्ज 171 शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है. डीसी ने रांची जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी व्हाट्सएप नंबर पर शिकायतें प्राप्त करने की प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया.

बताते चलें कि डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन आम जनता की शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया गया है, जिसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. यह नंबर सोमवार (2 दिसंबर) से शुरू हो गया है. गौरतलब है कि इस नंबर पर रांची के लोग 24×7 शिकायत कर सकेंगे. संबंधित विभाग लोगों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेगा और उसका समाधान करेगा. इसके लिए तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी और अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. हर सप्ताह के शनिवार को जनता की शिकायतों की समीक्षा की जाएगी. इसमें लोगों से प्राप्त शिकायतों को समय पर निवारण के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा. शिकायत पर की गई कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध करानी होगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *