लाइसेंसी हथियार धारकों से रांची पुलिस की अपील, थाना में जमा कराएं हथियार

Spread the love

Ranchi : विधानसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लाइसेंसी हथियार थाने में जमा कराएं. एसएसपी चंदन सिन्हा ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. रांची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वैसे लाइसेंसी हथियार धारक जिनका लाइसेंस दूसरे जिले या झारखंड राज्य या किसी अन्य राज्य से निर्गत हुआ है, वे जल्द से जल्द रांची जिले में अपने स्थानीय थाने में अपना लाइसेंस जमा कराएं और अपने हथियार थाने में जमा कराएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top