विराट कोहली के पब पर बैंगलोर में दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला

Spread the love

Bangalore : कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने क्रिकेटर विराट कोहली के पब पर रविवार देर रात तक खुले रहने पर कार्रवाई की. पुलिस ने शहर के कई पब के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की और एफआईआर दर्ज की. विराट कोहली के पब का नाम वन8 कम्यून है. वहीं मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर रात 1:20 बजे तक खुला था, जो नियमों के खिलाफ है.

कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन8 कम्यून पब के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की है. देर रात तक खुला था पब आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रात्रि गश्त पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि वन8 कम्यून पब देर रात तक चल रहा है. सब-इंस्पेक्टर जब रात 1:20 बजे पब पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पब में ग्राहक मौजूद थे. इस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पब के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. पब चिन्नास्वामी स्टेडियम के करीब है.

विराट कोहली के स्वामित्व वाला वन8 कम्यून पब दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी है. यह क्लब पिछले साल बेंगलुरु में खुला था और यह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के करीब कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top