Railways : झारखंड, बिहार समेत देश के 61 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाइयां, सर्कुलर जारी

Spread the love

New Delhi : झारखंड, बिहार समेत देश के 61 रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खुलेंगे. जिसमें झारखंड, बिहार समेत पुरानी दिल्ली, प्रयागराज, अलीगढ़, गोंडा, बस्ती, बलिया, वाराणसी सिटी, यूपी के फर्रुखाबाद और उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के रेलवे स्टेशन शामिल हैं. बताते चलें कि भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है, इससे स्थानीय रेलवे स्टेशनों से सस्ती दवाएं मिल सकेंगी.

एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक उत्पाद भी शामिल

अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द ही इन स्टेशनों पर सस्ती दवा की दुकानें खुलेंगी. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर करीब 1963 दवाएं और 293 सर्जिकल उपकरण बेचे जाते हैं. यहां एंटी कैंसर, एंटी डायबिटीज, एंटी इंफेक्टिव, एंटी एलर्जिक, गैस्ट्रो समेत विभिन्न उत्पादों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं बेचने की अनुमति है. इस योजना में एलोपैथी के साथ आयुर्वेदिक उत्पादों को भी शामिल किया गया है.

रेलवे बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर

रेलवे बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि 61 स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. इससे पहले 50 रेलवे स्टेशनों पर ऐसे केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था. रेलवे ने स्टॉल खोलने के इच्छुक लोगों से आवेदन करने को कहा है. ऐसे केंद्र खोलने का उद्देश्य सभी लोगों को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है. यही दवाइयां सभी केंद्रीय अस्पतालों में भी सप्लाई की जाती हैं. हालांकि, कई ऐसी दवाएं हैं जो दिल्ली के अस्पतालों और कई जगहों पर खुली ऐसी दवा दुकानों पर उपलब्ध हैं, जिसके कारण तीमारदारों को अंग्रेजी दवा दुकानों से दवाइयां खरीदने को मजबूर होना पड़ता है.

स्टेशनों पर खुलने वाले केंद्र

दिल्ली-पुरानी दिल्ली स्टेशन

उत्तर प्रदेश- प्रयागराज, अलीगढ़, ललितपुर, ऐशबाग, गोंडा जंक्शन, बस्ती, देवरिया जंक्शन, बलिया, फर्रुखाबाद जंक्शन, कासगंज, बरेली सिटी, बादशाहनगर, वाराणसी सिटी

राजस्थान- बाड़मेर, दुर्गापुर, फालना

उत्तराखंड- हरिद्वार स्टेशन

पंजाब- पठानकोट कैंट स्टेशन

झारखंड- जसीडीह स्टेशन

बिहार- भागलपुर, आरा, समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबियत, AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top