Hemant Soren : हाई कोर्ट में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

Spread the love

Ranchi : जमीन घोटाला मामले में होटवार जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज यानी 28 मई मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि कल ही (27 मई) को हेमंत ने अपने वकील के माध्यम से हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की थी और कोर्ट से इस पर जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया था.

हेमंत के वकील ने एक मेंशन मेमो के जरिए हाई कोर्ट से यह अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. हाई कोर्ट उनकी जमानत याचिका पर 28 मई (मंगलवार) को सुनवाई करेगा. उनकी याचिका हाई कोर्ट में जस्टिस रंगून मुखोपाध्याय की अदालत में सूचीबद्ध की गई है.

हेमंत सोरेन 31 जनवरी से जेल में हैं

बता दें कि बड़गाई आंचल जमीन घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन 31 जनवरी से जेल में हैं. मामले में जांच पूरी करने के बाद ईडी ने 30 मार्च को हेमंत सोरेन समेत 5 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. मामले में हेमंत सोरेन समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: LS Election : आज पीएम मोदी संताल की तीनों सीटों पर जीत के लिए भरेंगे हुंकार, कल जेपी नड्डा की चुनावी सभा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top