लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में इन तारीखों पर नहीं मिलेगी शराब, जानिए शहर में Dry Day कब…

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में चार तिथियों को ड्राई डे घोषित किया गया है. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (सी) में उल्लेखित प्रावधानों एवं उत्पाद आयुक्त से प्राप्त निर्देश के आलोक में संपूर्ण रांची जिले में विभिन्न तिथियों को शुष्क दिवस घोषित किया है.  इसके मुताबिक, अगर किसी शहर में चुनाव होते हैं तो वोटिंग शुरू होने से 48 घंटे पहले ड्राई डे लागू कर दिया जाता है. यह तब तक जारी रहता है, जब तक मतदान प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती. इस दौरान सभी जगह सभी तरह की शराब की बिक्री पर रोक है.

ड्राई डे की अवधि

1- दिनांक 13.05.2024

(मतदान- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू)

11.05.2024 को शाम 5:00 बजे से 13.05.2024 को शाम 5:00 बजे तक।

2- दिनांक 20.05.2024

(मतदान- चतरा, कोडरमा, हज़ारीबाग़)

18.05.2024 को शाम 5:00 बजे से 20.05.2024 को शाम 5:00 बजे तक।

3- दिनांक 25.05.2024

(मतदान- गिरिडीह, रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम)

23.05.2024 को शाम 5:00 बजे से 25.05.2024 को शाम 5:00 बजे तक।

4- दिनांक 04.06.2024

(गिनती)

शुष्क दिवस की अवधि- दिनांक 04.06.2024

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *